यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के पहले बैच की कामयाबी का जश्न मनाया।
संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई, यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के तआवुन से अपने पहले बैच के कामयाब तलबा की तकमील-ए-कोर्स के मौक़े पर एक ख़ास तक़रीब का एहतिमाम किया। यह तक़रीब 22 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे इस्लाम जिमखाना के सेलिब्रेशन हॉल में मुनअक़िद हुई।इस मौक़े पर तलबा ने मेकअप, स्किन एसेंशियल्स और हेयर स्टाइलिंग के प्रोफेशनल कोर्स कामयाबी के साथ मुकम्मल किए। इस ट्रेनिंग के ज़रिए उन्हें अपने करियर का आग़ाज़ करने और ख़ुदमुख़्तार बनने के लिए ज़रूरी हुनर हासिल हुआ। लेकमे पावर्ड बाय एप्टेक के जनरल मैनेजर हरप्रित सिंह और जतीन सर मौजूद रहे और कम्युनिटी की इख़्तियारसाज़ी और समाजी ख़िदमात में UMO की ख़िदमात के एहतिराम में युनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइजेशन को "माइलस्टोन अवॉर्ड" से मोमेंटो देकर नवाज़ा।युनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट हाजी रेहमतुल्ला पटेल, जनरल सेक्रेटरी नुर मोहम्मद पटेल, इंडिया चेप्टर प्रेसिडेंट अफ़ज़लभाई मलबार वाला, इंडिया चेप्टर सेक्रेटरी वली मोहम्मद खाखरा, फैसल चुनावाला, साकीब आमदानी, असलम सोरठीया, अरशद सोरठीया, रशीद पारीख, शब्बीर हिंगोला, लेडिज विंग में फरहा लतीफ, शिनीन सुरती, लुबना मेमन, दिलशाद मर्चट, मरीयम नमक वाला, जुहवेरिया मलबारवाला, आसमां कपाडीया, समेत लेक्मे पावरबाय एप्टेक में कोर्स कंप्लिट कर चुके बच्चे मौजूद रहे।कामयाब तलबा को उनकी इस कामयाबी पर कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट पेश किए गए।तक़रीब में यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन और लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के ज़िम्मेदारान और मेहमान-ए-ख़ुसूसी ने शिरकत की। उन्होंने कामयाब तलबा को दिली मुबारकबाद पेश की और उनकी मेहनत, लगन और जज़्बे की भरपूर सताइश की।यह तक़रीब UMO के लिए एक अहम संग-ए-मील साबित हुई, जो तालीम, स्किल डेवलपमेंट और रोज़गार के ज़रिए अफ़राद को ख़ुदमुख़्तार बनाने के अपने मक़सद की अक्कासी करती है। इस कोर्स के बाद बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। और वो अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर रहे हैं।तक़रीब का इख़्तिताम इस अज़्म के साथ हुआ कि दोनों इदारे मुस्तक़बिल में भी ऐसे प्रोग्राम्स के ज़रिए अफ़राद को बेहतर करियर, रोज़गार और ख़ुदमुख़्तार ज़िंदगी की तरफ़ बढ़ने के मौक़े फ़राहम करते रहेंगे।प्रोग्राम के आखरी में हाजी रेहमतुल्ला पटेल ने सभी लोगों का सीख्रिया अदा किया और प्रोग्राम को पाए तकमील पहूंचाया।
यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के पहले बैच की कामयाबी का जश्न मनाया ।
Shoaib Miyanoor
|
|
— views
How did you feel about this news?

Loading comments...